फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The truck carrying a new bikes, a fire broke out, the loss of millions

नई बाइक्स लेकर आए ट्रक में आग लगी, लाखों का नुकसान

Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The truck carrying a new bikes, a fire broke out, the loss of millions
fire - फोटो : amar ujala
नो एंट्री जोन में ट्रांसफार्मर के पास ट्रक खड़ा करने से लगी आग
विज्ञापन

नो इंट्री एरिया में घुसे ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे ट्रक में लदी टीवीएस कंपनी की नई बाइक्स और मोपेड जलकर बेकार हो गईं। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अगिभनशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं लगा है, जबकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में आग लगी है।
जयपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक मेें मैसूर से टीवीएस कंपनी की बाइक्स और मोपेड लेकर भसीगढ़ निवासी मुलायम सिंह शहर आया था। उसे बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी के गेट के  सामने एजेंसी के गोदाम में बाइक्स और मोपेड उतारनी थीं। उसने कुछ लोगों से एजेंसी के बारे में पता किया तो बताया गया कि एजेंसी शहर के अंदर गुरुनानक अस्पताल के सामने है। इस पर ड्राइवर अजीजगंज पुलिस चौकी के सामने से नो एंट्री एरिया में ट्रक लेकर आ गया। एजेंसी के सामने उसने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के पास बिजली लाइन के नीचे ट्रक खड़ा किया, तभी ट्रक में आग लग गई। कवर्ड ट्रक के अंदर बाइक्स में से धुआं उठते देख हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

तुरंत फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक के अंदर लगभग 30 बाइक और मोपेड जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। अगिभनशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह यादव ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि आग बिजली के तारोें के छूने से लगी है या किसी और वजह से। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed