{"_id":"56e4532c4f1c1ba6728b4568","slug":"the-trade-was-in-hostage-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाने वाला मेंथा कारोबारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाने वाला मेंथा कारोबारी गिरफ्तार
ब्यूरो शाहजहांपुर/ जलालाबाद।
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा
चोरी का शक होने पर नौकर को जंजीर से जकड़कर बनाया था बंधक
पल्हरई गांव में चोरी के शक में नौकर को बंधक बनाने वाले मेंथा कारोबारी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नौकर को बंधक बनाकर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जलालाबाद क्षेत्र के पल्हरई निवासी सुखराम पड़ोस के गांव कूड़ा बंडा के मेंथा कारोबारी रामेश्वर दयाल की फैक्ट्री में नौकरी करता था। तीन मार्च को फैक्ट्री से एक बैटरी चोरी हो गई थी। रामेश्वर दयाल ने चोरी का इल्जाम नौकर सुखराम पर लगा दिया। तभी से मेंथा व्यापारी लगातार चोरी कबूल करने का दबाव सुखराम पर बनाता रहा। मगर वह इल्जाम अपने सिर लेने को तैयार नहीं था। इससे नाराज होकर रामेश्वर दयाल ने छह मार्च को नौकर सुखराम के पैरों में बेड़ियां डाल दी थी और उसे कई तरह से यातनाएं दीं। उधर, सुखराम के परिवार वाले उसे लगातार तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को परिवार वालों को सुखराम को बंधक बनाए जाने की भनक लग गई। वे मेंथा कारोबारी के पास गए और सुखराम को छोड़ने की गुहार लगाई। मगर मेंथा व्यापारी रहम खाने के बजाय सुखराम के परिवार वालों पर सीधा हो गया और उन्हें सजा देने की धमकी देने लगा। मीडिया के माध्यम से मामला पुलिस के पास पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने सुखराम को मुक्त कराया। साथ ही आरोपी रामेश्वर दयाल को गिरफ्तार कर लिया। सुखराम की मां ईश्वरवती की तहरीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है।