{"_id":"78566b78a45a72f5126510d83b9a140c","slug":"the-thief-ran-from-the-police-station-police-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से भागा चोर, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से भागा चोर, पुलिस ने दबोचा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
कचहरी में शनिवार को नल की टोटी चोरी करते पकड़ा गया चोर थाने में पुलिस हिरासत में भाग खड़ा हुआ। पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाकर पब्लिक की मदद से वाणिज्यकर कार्यालय के पास उसे दबोच लिया। थाने से चोर भागने की सूचना पर हड़कंप मच गया।
कचहरी परिसर में सीजेएम कोर्ट के पास सुबह करीब दस बजे पानी के नल की टोटी को प्लास से खोलते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उस युवक को थाना सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान वह युवक थाने से भाग खड़ा हुआ। उसे भागते देख थाने की पुलिस उसके पीछे भागी। पंखी चौराहा से आगे वाणिज्यकर कार्यालय के पास पब्लिक की मदद से भागते चोर को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। युवक के पीछे पुलिस को भागते देखकर बाजार में मजमा लग गया। थाने लाकर उसकी जमकर खबर ली गई। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मुगलपुरा का रहने वाला है और शहर के मोहल्ला जलालनगर में रहता है। पुलिस उससे क्षेत्र में हुई कई चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है।