फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The teacher took the girl by telling dead baby after delivery

प्रसव के बाद लड़की को मृत बताकर शिक्षिका ले गई बच्चा

Sun, 02 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The teacher took the girl by telling dead baby after delivery
प्रसव के बाद लड़की को मृत बताकर शिक्षिका ले गई बच्चा - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक शिक्षिका ने प्रसव के बाद उसे मृत लड़की होना बताकर उसके नवजात पुत्र को गायब कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका से जानकारी की तो पता चला कि बच्चे को महिला ने अपनी मर्जी से दिया था। महिला को उसका पुत्र वापस दिला दिया गया है।
विज्ञापन

गांव हरना नगला निवासी रामजीत की पत्नी रामदेवी शनिवार को थाने पहुंची और बताया कि 25 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान वह बेहोश हो गई। होश में आने पर साथ गई एक शिक्षिका ने बताया कि उसने मृत लड़की को जन्म दिया था। उसे लड़की का शव भी नहीं दिखाया गया। बाद में उसे पता चला कि उसने लड़के को जन्म दिया था और उसका पुत्र शिक्षिका अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षिका और उसके पति को थाने बुलाया। पूछताछ हुई तो शिक्षिका ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला के चार बच्चे पहले से ही हैं। पांचवी बार गर्भवती होने पर महिला ने उससे गर्भपात करा देने को कहा। शिक्षिका ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। उसने महिला से गर्भपात नहीं कराने और बच्चा होने पर उसे दे देने की बात कही तो महिला राजी हो गई। गर्भकाल के दौरान उसने ही महिला का इलाज आदि कराया और प्रसव के समय अपने ही खर्चें से शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले गई। डिलीवरी के बाद वह बच्चे को अपने घर ले गई। महिला गलत आरोप लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी मामला नहीं निपटने पर पुलिस ने शिक्षिका और उसके पति को कार्रवाई की चेतावनी दी तो शिक्षिका ने बच्चे को लाकर महिला को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

महिला की हालत बिगउ़ी
शिक्षिका पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाने वपाली महिला की हालत खराब है। महिला के पति के अनुसार बच्चा चुराए जाने की जानकारी के बाद उसने शिक्षिका से बच्चा वापस करने को कहा, लेकिन शिक्षिका ने साफ इंकार कर दिया। इससे परेशान पत्नी ने खाना, पानी त्याग दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed