{"_id":"579618674f1c1b697d21e0e6","slug":"the-stolen-bikes-are-sold-in-shahjahanpur-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में बिक रही हैं शाहजहांपुर से चोरी हुई बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई में बिक रही हैं शाहजहांपुर से चोरी हुई बाइक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
नगर और आसपास गांवों से लगातार चोरी हो रही बाइक के मामलों को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। चोर शाहजहांपुर से बाइक चुराकर पड़ोसी जनपद हरदोई में बेच देते हैं। कई लोग चोरी गई अपनी बाइक हरदोर्द के गांवों से रुपये देकर वापस लाए हैं।
मालूम हो कि बीते दो महीने से कस्बे के अलावा आसपास गांवों में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक दो मामलों को छोड़कर अधिकतर बाइक चोरी की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा और न ही एक दो महीनों में चोरी गई कोई भी बाइक पुलिस बरामद नहीं कर सकी, लेकिन कस्बे से चोरी गई तीन बाइक रुपये देकर वापस मिल गई। रुपये देकर वही बाइक वापस हो सकी हैं जो लोग सुरागकशी कर किसी तरह गैंग के किसी भी सदस्य तक अपनी पहुंच बना सके। मौजूदा समय नगर सीमा से जुडे़ तथा हरदोई जिले में पड़ने वाले गांव अनंगपुर, सुल्तानपुर तथा आमतारा में गैंग के सरदार तस्करों ने अपने अड्डे बना रखे हैं। बाइक चोरी करने के बाद गैंग से जुड़े चोर किसी तरह वाहन स्वामी तक अपनी पहुंच बनाने के बाद डील फाइनल करते हैं और आठ से दस हजार रुपये तक वसूलने के बाद बाइक वापस कर दी जाती है। पहले ऐसा ही एक अड्डा खंडहर क्षेत्र में बहगुल नदी पार भुलभुलागंज गांव में भी था, लेकिन वहां का सरगना एक अन्य मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ जाने के बाद जेल में है। बताते हैं कि उसके बाद से चोरी की गई अधिकांश बाइक्स अब हरदोई जिले के इन गांवों में ही पहुंचती हैं। जिन बाइक्स की डील नहीं हो पाती उन्हें कटवा दिया जाता है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।
000000000000
हत्थे चढ़े आरोपी से हाथ लगे है अहम सुराग
कुछ दिन पहले गांव कूराबंडा निवासी सत्यपाल की बाइक चोरी जाने के बाद सुरागकशी में लगे सत्यपाल ने कोला मोड़ के पास से चोरी गई अपनी बाइक समेत एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। हालांकि अभी इस मामले में लिखा पढ़ी नहीं हुई है, लेकिन बताते है कि आरोपी से की गई पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी के संबंध में कई अहम सुराग लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने चोरी गई कई बाइक बरामद की है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया चोर हरदोई का ही बताया जा रहा है।