{"_id":"02174ee8f6db922b7cdf0bd292c4a5ce","slug":"the-spot-is-not-declared-on-the-four-accused-fugitive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिर न होने पर चार आरोपी भगोड़ा घोषित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाजिर न होने पर चार आरोपी भगोड़ा घोषित
मीरानपुर कटरा।
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
ससुराल से करीब दो महीने से लापता बरेली की विशेष शाखा में तैनात दरोगा अशोक कुमार सिंह की बेटी प्रतिभा सिंह के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है। पुलिस ने कस्बे में मुनादी कराकर आरोपियों के मकान पर नोटिस चस्पा किया है।
बता दें कि शहर की पुलिस लाइन कॉलोनी में रह रहे एलआईयू के दरोगा अशोक कुमार सिंह की बेटी प्रतिभा सिंह की शादी विगत 17 मार्च 2015 को मोहल्ला मुगलान निवासी वेदप्रकाश के बेटे मयंक यादव के साथ हुई थी। शादी के करीब तीन माह बाद प्रतिभा सिंह पांच जून को अचानक ससुराल से लापता हो गई। मामले में उसके ससुरालियों की ओर से थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वहीं दारोगा की पत्नी सावित्री देवी की ओर से प्रतिभा के पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। इसके बाद अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी अदालत में हाजिर न होने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया। शुक्रवार को सीओ विजयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में लाउडस्पीकर से सभी आरोपियों के भगोड़ा होने का ऐलान कराया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के मकान पर उनके भगोड़ा होने के नोटिस चस्पा किए। सीओ ने बताया कि यदि आरोपी तीन दिन में अदालत अथवा पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।