फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The son of Gram Pradhan helped with the help of his partner Pappu's murder

ग्राम प्रधान के बेटे ने अपने साथी की मदद से की थी पप्पू की हत्या

Wed, 05 Jul 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव मजीदापुर निवासी पप्पू श्रीवास्तव की हत्या का पुलिस ने डेढ़ वर्ष बाद पुलिस ने खुलासा कर प्रधान पुत्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

मजीदापुर के पप्पू श्रीवास्तव पुवायां में हेयर कटिंग की दुकान थी। 18 दिसंबर 15 की शाम दुकान बंद कर घर जाते समय पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पप्पू के भाई अनूप कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनूप ने कुछ समय पूर्व शपथ पत्र देकर गांव के ही तीन लोगों पर चुनावी रंजिश में भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद 22 जून को एसपी केबी सिंह और एएसपी सुभाषचंद शाक्य ने मौका मुआयना किया था और पुलिस ने विवेचना की प्रगति जानी थी। 
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम पुलिस ने गांव मजीदापुर की प्रधान रामकिशोरी के पुत्र वीरेंद्र और गांव के ही मिथलेश को  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र की मां के प्रधानी का चुनाव जीतने में पप्पू ने मदद की थी और पप्पू प्रधानी खुद चलाना चाहता था, जिससे वीरेंद्र नाराज था। उधर दूसरे आरोपी मिथलेश की पप्पू के पास ही हेयर कटिंग की दुकान थी। पप्पू की दुकान ज्यादा चलने के कारण मिथलेश भी उससे खुन्नस रखता था। दोनों आरोपियों ने योजना बनाकर 18 दिसंबर, 20015 की शाम पप्पू की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी अशेाक पाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed