फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The son of former MLA officer's job

पूर्व विधायक के बेटे ने तहसीलदार से की हाथापाई

Mon, 02 Nov 2015 12:20 AM IST
शाहजहांपुर/ खेड़ा बझेड़ा।
शाहजहांपुर/ खेड़ा बझेड़ा। Updated Mon, 02 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The son of former MLA officer's job
जैतीपुर ब्लाक में मतगणना स्थल पर प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिलाने को लेकर पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना के बेटे सूर्य प्रताप सिंह की तिलहर तहसीलदार और मतगणना स्थल के एआरओ विजय शंकर त्रिवेदी से नोकझोंक हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक आ गई। मौके पर पहुंचे सीओ तिलहर ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक का बेटा सूर्यकांत सिंह अपने प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिलाने को लेकर एआरओ तिलहर तहसीलदार विजय शंकर त्रिवेदी से भिड़ गया और हाथापाई करने लगा। मतगणना स्थल पर हुई हाथापाई की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे सीओ तिलहर विजय शंकर मिश्रा ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। बाद में उसको थाने पहुंचा दिया गया। थाने में नेताओं की भीड़ इकट्ठी हो गई। काफी देर गहमागहमी के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने तहसीलदार से माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया और आरोपी सूर्यकांत को पुलिस ने छोड़ दिया। सीओ तिलहर विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि हाथापाई वाली कोई बात नहीं है। एआरओ से कहासुनी हो गई था। अब मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed