फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The open secret of DNA skeleton

डीएनए जांच से खुलेगा कंकाल का राज

Wed, 20 Jan 2016 07:08 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 20 Jan 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन

 खुटार थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में मिला कंकाल किसका है यह राज डीएनए जांच के बाद सामने का सकेगा, लेकिन सुरभि के गायब होने के मामले में खुटार पुलिस की लापरवाही साफ उजागर हुई है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव चांदपुर के शिवसागर यादव की 19 वर्षीय पुत्री सुरभि की शादी जून 2015 में जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलगड़ी निवासी बिजनेश के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद अगस्त में वह मायके आई। आठ अगस्त 2015 को सुरभि घर से शौच को जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। मां राजकुमारी ने नौ अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 अगस्त को सुरभि का सलवार कुर्ता गांव के पास एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 30 अगस्त को पीलीभीत के थाना सेहरामऊ के गांव चतीपुर के तीन लोगों को नामजद कराते हुए पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुरभि के कपड़े मिल जाने और नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया और सुरभि के गायब होने के मामले में गंभीरता से छानबीन की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

19 जनवरी 2016 को गांव चांदपुर के पास गन्ने के खेत में मानव कंकाल पड़ा पाया गया। सुरभि की मां ने कंकाल के पास मिले बालों के जूड़े में लगे क्लिप आदि से पहचान कर कंकाल अपनी पुत्री सुरभि के होने का दावा किया। पुलिस ने कंकाल को सील कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इसके अलावा हड्डियों का डीएनए टेस्ट भी कराए जाने की तैयारी है, जिससे कंकाल के बारे में स्थित साफ हो सके। डीएनए टेस्ट के बाद ही पता लग सकेगा कि कंकाल सुरभि का था कि नहीं, लेकिन पूरे मामले पर गौर करें तो यह साफ हो चला है कि पुलिस ने सुरभि को तलाश करने का कोई प्रयास नहीं किया। सुरभि के कपड़े बरामद होने के समय ही यदि पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो डीएनए टेस्ट आदि की जरूरत ही नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अन्य किशोरियों की बरामदगी में लापरवाही
पुवायां (ब्यूरो)। खुटार के दो गांवों से दो नाबालिग किशोरी दिसंबर से गायब हैं। इसके अलावा खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर से एक नाबालिग लड़की 11 जनवरी से लापता है। दो मामलों मेें नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जबकि गायब लड़कियों के पिता उनकी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस का ढुलमुल रवैया चांदपुर जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed