{"_id":"9840341900052ae486821039b78c382b","slug":"the-old-woman-s-purse-steal-dbochi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का पर्स चुराते दबोची गई महिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का पर्स चुराते दबोची गई महिला
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार में छोटी सब्जी मंडी में बुधवार को दोपहर एक महिला को खदीददारी करने बाजार आई एक युवती का पर्स चोरी करते हुए दबोच लिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। उसकी तलाशी लेने पर चोरी किए गए रुपये बरामद हो गए। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामुड़ी के निवासी मोहम्मद नफीस की बेटी 22 वर्षीय शहरीन घर में कारचोबी का काम करती है। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी बहन गुलशन के साथ छोटी सब्जी मंडी में खरीददारी करने आई थी। वह हाथ में पकड़ी हुए पॉलिथीन में अपना पर्स रखे हुए थी। खराददारी करते समय एक महिला ने उसकी पॉलीथिन में ब्लेड मारकर पर्स निकाल लिया। शहरीन ने जब कटी हुई पॉलिथीन देखी तो शोर मचा दिया। इसी बीच महिला ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर शहरीन ने उसे पकड़ लिया। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। तलाशी लेने पर शहरीन के चोरी हुए करीब चार हजार रुपये बरामद हो गए। पुलिस पूछताछ में महिला बार-बार अपने बयान बदल रही है।
विज्ञापन