{"_id":"b8626fc5abe4d3cc5f21badfd64149db","slug":"the-lawsuit-filed-in-rape-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का मुकदमा छेड़छाड़ में दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का मुकदमा छेड़छाड़ में दर्ज
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले कलान इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से हुए गैंगरेप का मुकदमा पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया है। उधर, पीड़ित पक्ष को 50 हजार रुपये देने का लालच देकर आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में उचित धाराओं में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने एसपी को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक 25 फरवरी को शाम चार बजे किशोरी अपने घर में अकेली थी। परिवार वाले खेत पर काम करने गए थे। तभी गांव के दो युवक घर मेें घुस गए और किशोरी को दबोचकर जबरन कमरे में ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने रेप किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घर पहुंचे परिवार वालों को किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने किशोरी को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने गैंगरेप के बजाय आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। उधर, आरोपी 50 हजार रुपये देने को कहकर पीड़ित पक्ष पर समझौतेे के लिए दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर सोमवार को पीड़ित पक्ष एसपी से मिला और इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी ने कलान पुलिस को मामला उचित धाराओं में दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन