फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The keeper of the melee of the Home Guard

होमगार्ड ने दरोगा से की हाथापाई 

Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The keeper of the melee of the Home Guard
पीटा - फोटो : अमर उजाला
कोटेदार से रंगदारी मांग रहा था होमगार्ड
विज्ञापन

होमगार्ड गिरफ्तार, रंगदारी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज 

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली में शनिवार की दोपहर एक होमगार्ड एक कोटेदार से रंगदारी मांगने पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे दरोगा के साथ होमगार्ड ने हाथापाई शुरू कर दी। होमगार्ड को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रंगदारी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई निवासी सगीर अहमद की मोहल्ला तारीन टिकली में राशन कोटे की दुकान है। दोपहर में वह अपनी दुकान पर कोटे का चावल उतरवा रहे थे, तभी वहां थाना सदर बाजार में तैनात होमगार्ड अमरदीप उर्फ मोनू पहुंच गया। सगीर से पांच हजार रुपये और एक बोरी चावल की रंगदारी मांगने लगा। कोटेदार के विरोध पर होगगार्ड ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर को फोन कर दिया। उन्होंने मौके पर एसआई विपिन शुक्ला को भेज दिया। मौके पर पहुंचे दरोगा ने जब होमगार्ड से बात करनी चाही तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। किसी तरह से दरोगा ने होमगार्ड को काबू में किया और पुलिस बल मौके पर बुला लिया। पुलिस होमगार्ड को थाने लेकर आई। सगीर अहमद की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ धारा 353, 332, 386, 504, 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed