फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The heavy firing by miscreants

बदमाशों ने की जमकर फायरिंग

Mon, 21 Sep 2015 11:22 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
The heavy firing by miscreants
रविवार रात क्षेत्र के गांव नयागांव महसूलपुर में चोरी का माल वापस करने की बात कहने पर बदमाश भाइयों व उनके साथियों ने दबंगई कायम रखने को जमकर फायरिंग की। बताते हैं कि सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई थी, लेकिन फायरिंग बंद नहीं हुई। इसके बाद जब पुलिस ने भी गोलियां दागीं, तब मामला शांत हो सका। इस घटना से आसपास गांवों तक के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान दबंग पक्ष के किसी व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। अभी इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नही हुई है और पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि उक्त गांव के श्यामवीर सिंह के घर शनिवार रात चोरी हो गई। इसमें उनके यहां से करीब दो लाख का जेवर चला गया। इस मामले में उन्होंने गांव के ही दो बदमाश भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद उन्होंने स्वयं ही आरोपी से घटना के बारे में बात की तो वह भड़क गया और उसने देख लेने की धमकी दी। बताते हैं कि रविवार रात इन भाइयों तथा उसके दो दर्जन साथियों ने श्यामवीर के घर के सामने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद श्यामवीर की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। ग्रामीणों के अनुसार उस दौरान सौ से ज्यादा फायर हुए होंगे। बाद में कोतवाली पुलिस भी वहां जा पहुंची, लेकिन माहौल देख अन्य फोर्स को भी वहां बुला लिया गया। इसके बाद भी दबंगों की ओर से जब फायरिंग जारी रही तब पुलिस ने भी तीन चार राउंड फायर किए, तब गोलियां चलनी बंद हुई।
विज्ञापन

बता दें कि इन दबंग भाइयों पर हत्या, हत्या के प्रयास तथा लूट करने समेत विभिन्न संगीन अपराधों को अंजाम देने के मुकदमे मदनापुर तथा जलालाबाद कोतवाली में दर्ज है। कांट में सर्राफा का कारोबार करने वाले जलालाबाद के युवक को लूटकर उसकी हत्या में भी यह बदमाश नामजद था। करीब छह महीने पहले हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे उक्त बदमाश को पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन वह जमानत पर छूट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed