{"_id":"281e6fb3a487f4a71d84e575d6ee3c50","slug":"the-girl-was-mistreatment-with-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ दुराचार करने वाला गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ दुराचार करने वाला गया जेल
मिर्जापुर।
Updated Sun, 26 Jul 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदे को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया, जबकि दरिंदगी की शिकार बनी बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से मासूम के घरवालों और क्षेत्र के लोगों में रोष है।
बता दें कि शनिवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र के एक गांव में दादी के साथ अपने घर के दरवाजे पर खेल रही चार वर्ष की मासूम बच्ची को गांव का ही 35 वर्षीय युवक अवनीश खिलाने के बहाने गोद में उठा ले गया और खेत में ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया। मासूम के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में फसल की रखवाली कर रहे कई ग्रामीणों के मौके पर आ जाने पर दरिंदा बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भागा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर उसके किए की सजा देते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था।
एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने रात में ही पीड़िता की दादा की ओर से दुराचार एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुुकदमा दर्ज कर बच्ची को इलाज और डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी अवनीश का कड़ी सुरक्षा के बीच चालान कर दिया है। क्षेत्र में इस तरह की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
नशे ने बनाया अवनीश को दरिंदा
मिर्जापुर। मासूम के साथ दुराचार करने वाला अवनीश बचपन से ही खुरापाती था। इसलिए ही उसकी शादी नहीं हो सकी थी। शादी नहीं होने से अवनीश गलत संगत में रहते हुए नशे का आदी हो गया था।
दो भाइयों में बड़ा अवनीश बोल चाल में शालीन था। नशे की हालत में भी उसने मासूम की दादी को भरोसे में ले लिया था। शायद इसी लिए वृद्धा मासूम बच्ची को गोद में खिलाने के लिए लेने वाले दुराचारी को रोक नहीं सकीं। उन्हें क्या पता था कि मासूम से प्यार का नाटक करने वाला इंसान नहीं दरिंदा है।