{"_id":"581b83db4f1c1bae31437d4a","slug":"the-girl-s-seizures-demonstrate-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की बरामदगी को ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की की बरामदगी को ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली थाना अंतर्गत एक गांव से लाखों की नगदी लेकर प्रेमी के साथ गई लड़की का पता लगाने के लिए विधायक रोशनलाल वर्मा के नेतृत्व में लड़की के घरवालों ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी से लड़की की बरामदगी की मांग की। विधायक वर्मा ने एसपी को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही लड़की की बरामदगी नहीं की गई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। एसपी ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के अंदर लड़की का पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि गांव निवासी लड़की गैर समुदाय के युवक के साथ घर से करीब साढ़े चार लाख रुपये लेकर गायब हो गई थी। इसकी रिपोर्ट थाना सिंधौली में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लड़की के प्रेमी तसलीम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी थी। नानुकर के बाद तसलीम ने लड़की की हत्या की बात कुबूल की तो सब अवाक रह गए। हालांकि पुलिस उसकी लाश बरामद नहीं कर सकी। ऐसे में लड़की जीवित है या उसे मार दिया गया, अभी तक यह भी तय नहीं हो सका है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक रोशनलाल वर्मा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लड़की के घरवालों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। वहां से वह जुलूस के रूप मेें नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी ऑफिस में इन लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी की। बाद में एसपी केबी सिंह से मुलाकात कर विधायक ने साफ कह दिया कि लड़की का शीघ्र पता नहीं लगाया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसपी ने दो दिन में लड़की की बरामदगी का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन