फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The first was beating fiercely, then marry

पहले जमकर हुई पिटाई, फिर निकाह

Sat, 12 Sep 2015 10:26 PM IST
मकसूदापुर/ बंडा।
मकसूदापुर/ बंडा। Updated Sat, 12 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव में ही किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच जाता था। परिवार के लोगों को शक हुआ तो लड़की पर निगाह रखी जाने लगी। शुक्रवार रात प्रेमी युवक प्रेमिका के घर जा पहुंचा। लड़की के घर के लोगों ने युवक को किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद घर में ही बांधकर डाल दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लड़की के परिवार वालों ने युवक को घर के बाहर पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गांव में हुई पंचायत में युवक के परिवार के लोग प्रेमी का प्रेमिका से निकाह कराने और बहू बनाकर घर ले जाने को तैयार हो गए। शनिवार दोपहर दोनों का निकाह कर लड़की को ससुराल भेज दिया गया। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed