{"_id":"580d032b4f1c1bce75bc1f5c","slug":"the-father-son-rivalry-electoral-shot-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र को गोली मारकर किया घायल
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रविवार रात आठ बजे चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान शकुंतला देवी से गांव के कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर शनिवार को कहासुनी हो गई थी। रविवार रात आठ बजे ग्राम प्रधान शकुंतला देवी के ससुर रिटायर्ड शिक्षक 70 वर्षीय राजेंद्र सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तभी इन लोगों ने जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग से एक गोली ग्राम प्रधान शकुंतला के ससुर के लग गई, जिससे वह घायल हो गए। तभी वहां प्रधान के पति बिजेंद्र भी आ गए। इन लोगों ने बिजेंद्र पर भी फायरिंग कर दी। उनके भी गोली लग गई। घायलों को परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन