{"_id":"584ae6f94f1c1b13754485ea","slug":"the-family-members-came-to-her-statement-in-court-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में बयान कराने पहुंची युवती को घरवालों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में बयान कराने पहुंची युवती को घरवालों ने धुना
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील के पास जा रहे युवती संग युवक से भी धक्का मुक्की, पुलिस ने बचाया
तिलहर की युवती का 13 को होगा मेडिकल, फिर होगा सीजेएम कोर्ट में बयान
शुक्रवार दोपहर कचहरी रोड पर अचानक अफरातफरी की स्थिति बनी। कुछ लोग वकीलों की चौकी की ओर से जा रहे युवक और युवती को रोका। युवती को नाक कटाने वाली बेटी कके रूप में संबंधित करते हुए लोगों ने पीटना शुरू किया तो बचाव में आए युवक पर धावा बोल दिया। सूचना पाकर कचहरी में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और हमलावरों से युवक - युवती को बचाते हुए तत्काल सीओ सिटी के कार्यालय ले गए।
सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में लड़की का बयान होना था और उससे पहले ही यह घटना हुई। बाद में तिलहर पुलिस की अभिरक्षा में उसे कोर्ट भेज दिया। तिलहर कोतवाली के एसआई दिलीप कुमार मलिक के अनुसार, बीते सितंबर माह के पहले पखवाड़े में लड़की अपने घर से गायब हुई थी और गत नवंबर माह में उसके घरवालों ने दूसरे समुदाय के युवक व अन्य के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण कर लिए जाने का नामजद केस दर्ज कराया था। बाद में युवती इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश हुई और खुद को सर्टिफिकेट के आधार पर बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से संबंधित युवक के साथ जाने की बात कही। उस पर हाईकोर्ट ने तय समयसीमा के भीतर पुलिस को युवती का मेडिकल सीएमओ के यहां और बयान सीजेएम कोर्ट में कराने का आदेश दिया था। उसी क्रम में शुक्रवार को युवती यहां पहुंची तो पहले ही मौजूद उसके नाराज परिवारवालों ने उस पर हमला बोल दिया। एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर को युवती का मेडिकल होगा और उसके बाद सीजेएम कोर्ट में बयान कराया जाएगा।