फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The dependents of the deceased former Union Minister Jitin console

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन ने मृतकों के आश्रितों को दी सांत्वना

Fri, 03 Jul 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 03 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The dependents of the deceased former Union Minister Jitin console
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को तिलहर क्षेत्र के गांव रुद्रपुर जाकर दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके घरवालों को सांत्वना दी। बाद में कुआंडांडा जाकर चार बच्चों की गंगा में डूबकर मौत हो जाने के मामले में परिवार के मुखिया हरिश्चंद्र से मिलकर शोक जताया। इससे पहले, उन्होंने शहर में कई शुभ चिंतकों के घरों पर जाकर उनके परिवार में हुई मौतों पर दुख जताया।
विज्ञापन

इस क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहर के मोहल्ला कटिया टोला में वार्ड मेंबर राम खिलावन मिश्रा, मोहल्ला भारद्वाजी में सुरेंद्र सिंह, इसी मोहल्ले में रहने वाले रामनाथ वर्मा और बिजलीपुरा में मुश्शन खां के घरों पर दस्तक दी। परिवार के लोगों से उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। तिलहर में कुआंडांडा जाकर उन्होंने डूबने वाले बच्चों के घरवालों को शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए फर्रुखाबाद के डीएम से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने बताया कि फर्रुखाबाद के डीएम ने प्रसाद को बताया कि डूबे बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफआईआर शाहजहांपुर की डीएम को भेजी जा रही है और उन्हीं के स्तर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे पूर्व, प्रसाद ने अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों से जिले की राजनीतिक गतिविधियों का फीड बैक लिया। तिलहर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से जनता के मोहभंग को देखते अभी से सक्रियता बढ़ा दें जिससे कि इसका लाभ चुनाव में मिल सके। इस दौरान पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, रामनाथ बघेला, सुरेश शुक्ला, विनीत मिश्र, विश्वदीप अवस्थी आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला कांग्रेस प्रभारी
ने जितिन से की भेंट
बरेली से जिले के एक दिवसीय दौरे पर आईं महिला कांग्रेस की प्रभारी डॉ. नीतू मेहरोत्रा ने संगठन की स्थानीय पदाधिकारियों शारदा थापा और सुनीता सिंह से मुलाकात की और अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के निर्देश दिए। बाद में डॉ. मेहरोत्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद से भी शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed