{"_id":"a08d88424ac923c36465de9f6ae2d348","slug":"the-death-of-two-young-men-fell-from-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से गिरकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों से गिरकर दो युवकों की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार रात हुए हादसों की खबर स्थानीय रेलकर्मियों को सुबह हुई। सूचना पर जीआरपी ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शव क्षत-विक्षत हो जाने से दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार को मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली। इसका मेमो तैयार हो रहा था, तभी एक और शव स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मिलने की जानकारी हुई। इस पर स्टेशन मास्टर ने 06:15 और 06:20 बजे जीआरपी को मेमो भेजा। सूचना मिलने पर जीआरपी एसआई शिवशंकर पटेल जवानों को लेकर मौके पर करीब सात बजे पहुंचे।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बुधवार रात में किसी समय युवक ट्रेनों से गिरे हैं। पटेल के मुताबिक पूर्वी छोर पर मिला शव किसी 40 वर्षीय हिंदू युवक का है, जो पोल संख्या 1265/23 से पूर्व करीब 50 मीटर की दूरी पर मिला है। वहीं पश्चिमी छोर पर मिला शव किसी मुस्लिम युवक का है, जो पोल संख्या 1266/4 से पश्चिम की ओर करीब 10 मीटर दूरी पर मिला है। पटेल ने कहा कि दोनों ही शव क्षत-विक्षत हो चुके हैं। ट्रैक पर घिसटने के कारण कपड़े भी बुरी तरह फट गए। उनकी पहचान के लिए कुछ भी नहीं बचा था।