{"_id":"583dc8014f1c1b9345de636f","slug":"the-collision-damaged-the-mosque-visor-just-sounded-angry-mob","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से मस्जिद का छज्जा क्षतिग्रस्त, नाराज भीड़ ने बस फूंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर से मस्जिद का छज्जा क्षतिग्रस्त, नाराज भीड़ ने बस फूंकी
Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बस को अाग लगा दी भीड़ ने।
Link Copied
रोडवेज के पास पुलिस लाइंस गेट के सामने दिलाजाक मोहल्ला स्थित मस्जिद का एक खंभा और उस पर टिका छज्जा मंगलवार रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस की टक्कर से टूटने एक समुदाय की नाराज भीड़ थोड़ी ही देर में सड़कों पर उतर गई। रोडवेज वाले मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और देखते ही देखते मस्जिद के पास खड़ी बस को आग के हवाले कर दिया। दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे - तैसे काबू पाया। सूचना पाकर सपा और बसपा के नेता मौके पर पहुंचे और एसपी सिटी अष्टभुजा प्रसाद सिंह के साथ हंगामे पर उतारू भीड़ को शांत कराने में जुटे लेकिन तभी पुलिस लाइंस के पास जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। फिर पुलिस ने भी जवाब में बवालियों पर पथराव करते हुए लाठियां भांजनी शुरू कीं और भीड़ को खदेड़ा। घंटे भर के लिए मौके पर दंगे जैसा माहौल दिखा और कफ्यू लगने की भी अफवाह उड़ी। बवालियों के पथराव में मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद उनके अर्दली मोहन समेत कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। डीएम राम गणेश और एसपी केबी सिंह शहर के सभी थानों के अलावा देहात इलाकों के थानों का फोर्स मंगाकर मौके पर पहुंचे। नारेबाजी करने के साथ पत्थरबाजी पर उतारू बवालियों को कई राउंड में पुलिस को खदेड़ना पड़ा। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों ने मस्जिद को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दोषियों को पर समुचित विधिक कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त खंभे समेत छज्जे को बनवाने में मदद का भरोसा देकर शांत किया। रात करीब 11 बजे हालात को नियंत्रित कर लिया गया और जाम खुलवा दिया गया। ऐहतियातन अतिरिक्त हथियारबंद और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस बल मौके पर तैनात है। आईजी विजय सिंह मीणा लगतार जिले के अधिकारियों घटनाक्रम के संबंध में अपडेट लेते रहे और डीएम ने कमिश्नर प्रमांशु कुमार भी हालात से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।