{"_id":"72bea232ef5d56e01514eb73455084a5","slug":"the-canal-was-hanged-sincpal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के सींचपाल ने फांसी लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर के सींचपाल ने फांसी लगाई
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा में रहने वाले नहर विभाग के सींचपाल 30 हेमंत मिश्रा उर्फ नन्हे ने बृहस्पतिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
मोहल्ला हुसैनपुरा में डेयरी संचालक ध्यानपाल मिश्रा का छोटे बेटे हेमंत मिश्रा नहर विभाग में सींचपाल के पद पर लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात उन्होंने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक जब उनके कमरे के दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो हेमंत का शव रोशनदान से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक बजे तक पत्नी मनीषा से हुई फोन पर बात
हेमंत की बीते 21 अप्रैल को थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में रहने वाली मनीषा से शादी हुई थी। मनीषा मीरानपुर कटरा क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। दो दिन पहले ही हेमंत मनीषा को उनके मायके में सास मिथलेश दीक्षित के पास छोड़कर आए थे। रात 12 बजे के बाद हेमंत ने मनीषा से फोन पर बात करके नववर्ष की बधाई दी। दोनों की करीब एक बजे तक मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद मनीषा ने हेमंत का फोन लगाया, लेकिन फिर बात नहीं हो पाई। मनीषा के फोन पर बात होने के बाद ही हेमंत ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पत्नी की लाल चुनरी से लटकर दी जान
मनीषा जिस लाल चुनरी को ओढ़कर पहली बार दुल्हन के रूप में ससुराल पहुंची थी। उसी लाल चुनरी से हेमंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की चुनरी से फांसी लगाने की बात से लोग हतप्रभ हैं।
नए साल की खुशियां मातम में बदलीं
हेमंत के परिवार के सभी लोग नववर्ष की पूर्व संध्या पर काफी खुश थे, लेकिन नववर्ष की पहली सुबह उनके घर में मातम छा गया। हेमंत का शव फांसी पर लटका देखकर घर में कोहराम मच गया। पति की मौत पर ससुराल पहुंची मनीषा का यकीन नहीं हो रहा था कि अब हेमंत इस दुनियां में नहीं रहे हैं। मनीषा रोते-रोते बेसुध हो गई है। मां मिथलेश, बहन प्रियंका, दीपिका और भाई दुष्यंत का रो-रोककर बुरा हाल है। घटना के बाद ध्यानपाल के घर में लोगों का तांता लग गया, जिसने भी खबर सुनी वह उनके घर पहुंच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की काफी भीड़ पहुंची।