{"_id":"59ecddf64f1c1b6f548b8900","slug":"the-body-of-a-married-woman-was-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव फांसी में लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का शव फांसी में लटका मिला
शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता का शव फांसी में लटका मिला
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सिकलापुर में शनिवार रात 12 बजे विवाहिता की दहेज की खातिर ससुरालियों ने फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से मृतका के पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी सालिकराम ने बताया कि उसने बेटी 24 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी सिकलापुर निवासी रामगोपाल के साथ की थी, शादी में उसने हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में पचास हजार रुपये व बाइक की मांग को लेकर बेटी को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। शनिवार रात बेटी को फांसी पर लटकाकर जान से मार दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि इससे पहले भी बेटी को दो बार मार डालने की कोशिश की गई। तब दामाद को समझाया लेकिन वह फिर भी नहीं माना और ससुरालियों ने बेटी की जान ले ली। पड़ोसियों के जरिए सूचना मिलने पर वह बेटी को देखने उसकी ससुराल पहुंचा तो बेटी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति रामगोपाल ससुर जानकी व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।