फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The autopsy was conducted by a panel of doctors teenager

डॉक्टरों के पैनल ने किया किशोरी का पोस्टमार्टम

Wed, 29 Jul 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 29 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
थाना मिर्जापुर के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। किशोरी से रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पुलिस की तरफ से पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन

गांव में सोमवार की सुबह गांव के बाहर उपलों के बठिया के पास गर्दन कटी किशोरी का अर्धनग्न शव मिला था। किशोरी की मां ने कि बेटी के रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया था। मामले में गांव के ही ठाकुर, रवींद्र, जितेंद्र और अतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने किशोरी का पोस्टमार्टम किया। इसमें एक महिला डॉक्टर भी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई। किशोरी का गला तेज धारदार हथियार से काटा गया हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही हत्या करने के संकेत
जिस स्थान पर किशोरी का शव मिला है। वहीं पर हत्या के संकेत मिले। घटनास्थल बड़ी संख्या में खून पाया गया है। इसके साथ ही पास की दीवार पर खून के छींटे मिले हैं। लोगों का मानना है कि धारदार हथियार के एक ही वार में किशोरी की गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गयी थी। इससे उसकी चीख तक नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के दूसरी बिरादरी के लड़के से संबंध
किशोरी कुशवाह जाति की है, जबकि गांव में यादव बिरादरी के लड़के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी किशोरी के परिवार वालों को थी। बताते है कि एक सप्ताह पहले किशोरी का मोबाइल उसके प्रेमी से बदल गया था। परिवार वालों ने किशोरी के पास युवक का मोबाइल देख लिया था। इसके बाद किशोरी के परिवार वालों ने युवक के घर पर भी शिकायत की थी। इस घटना के बाद परिवार वाले किशोरी पर कड़ी नजर रखने लगे थे।


हत्या में हो सकता है किसी अपने का हाथ
घटना की रात किशोरी घर पर सोयी हुई थी और सुबह वहां से गायब मिली थी। मतलब किशोरी अपनी मर्जी से गई थी। किशोरी की मां ने गांव के ठाकुर, रवींद्र, जितेंद्र और अतर सिंह पर घर से जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया था। घटना में कई सवाल सामने आ रहे हैं, जैसे किशोरी के अपहरण के समय उसकी मां ने चिल्लाकर विरोध क्यों नहीं किया। जब परिवार के लोगों को अपहरण करने वाले लोगों को जानते थे तो सुबह किशोरी को तलाश करने का नाटक क्यों किया गया। किशोरी के परिवार वालों ने अपहरण की सूचना पुलिस को नहीं दी। शव मिलने के बाद अपहरण, हत्या और रेप का आरोप सीधे लगा दिया। पुलिस को मामले को ऑनर किलिंग की दृष्टि से भी जांच रही है। गांव में यह भी चर्चा है कि घर से किशोरी घटनास्थल पर किसी से मिलने पहुंची। किशोरी को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed