फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accidental death of old granddaughter returned by tonsure

पौत्री का मुंडन कराकर लौट रहे वृद्ध की हादसे में मौत

Tue, 05 May 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 05 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The accidental death of old granddaughter returned by tonsure
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडाल खेल में रहने वाले 58 वर्षीय महेंद्र शर्मा रविवार को अपनी पौत्री का मुंडन कराने परिवार के साथ टेंपो से हरदोई के बाबा मंदिर गए थे। मुंडन कराकर वापस लौटते समय सेहरामऊ दक्षिणी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महेंद्र को बरेली रेफर किया गया। बरेली पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला हुंडाल खेल निवासी महेंद्र शर्मा पिपरौला में खाद फैक्ट्री के सामने परचूनी की दुकान चलाते थे। महेंद्र रविवार को बुद्ध पूर्णिमा पर अपने बेटे अतुल की छह माह की बेटी का मुंडन कराने परिवार के साथ टेंपो से हरदोई के प्रसिद्ध बाबा मंदिर गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी  राजो देवी, बेटी पूजा और बबली, बेटा अतुल और उसकी पत्नी अनीता थीं। मंदिर में मुंडन कराने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे, तभी सेहरामऊ दक्षिणी के पास रात करीब आठ बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया। उनकी पत्नी राजो और बहू अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बरेली में एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले रात में ही शव को वापस ले आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed