फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teenager rape

ननिहाल आई किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Mon, 07 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के पूरनपुर से यहां एक गांव में अपनी ननिहाल में ममेरे भाई की शादी में मां संग शामिल होने आई 16 वर्षीया किशोरी को गांव के ही दो चचेरे-तहेरे भाइयों ने अगवा कर लिया और फिर खेत में ले जाकर दो-दो बार रेप किया। दुस्साहस दिखाते हुए आरोपी युवक बेहोश हुई किशोरी को अपने घर ले गए और कमरे में बंद कर दिया। किशोरी की तलाश में निकले रिश्तेदार जानकारी करते हुए आरोपी युवकों के घर पहुंचे गए, गांव वाले भी जुट गए। गांव वालों के दबाव बनाने पर अपने को घिरता देखकर आरोपी युवक किशोरी को अपने घर के पीछे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महिला अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए 16 वर्षीय पुत्री और पुत्र के साथ शुक्रवार को मायके आई थी। शनिवार को बारात चले जाने के बाद महिलाएं रात में घर में ढोलक बजा रही थीं। इसी दौरान किशोरी की मां को दौरा पड़ गया। आरोप है कि किशोरी घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने आई तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही किसान बिरादरी के 18 वर्षीय सचिन और उसके चचेरे भाई 19 वर्षीय अजय ने किशोरी को दबोच लिया। वे दोनों लड़की का मुंह दुपट्टे से बंद कर उसे वहां से करीब 50 मीटर दूर अपने घर के सामने गेहूं के खेत में ले गए और दुराचार किया। किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी उसे अपने घर उठा ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

इधर, किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो महिलाओं ने गांव के लोगों को बुलाया। एक ग्रामीण ने बताया कि उसने कुछ देर पहले सचिन और अजय को घर के पास छिपे बैठे देखा था। इस पर महिलाएं और ग्रामीण अजय के घर पहुंचे। उसके पिता को पूरी बात बताते हुए लड़की बरामद कराने को कहा तो वह और परिवार के अन्य लोग गाली गलौज करने लगे। इस बीच आरोपियों ने लड़की को घर के दूसरे दरवाजे से बेहोशी की हालत में बाहर फेंक दिया। शक होने आसपास तलाश में जुटे लोगों की नजर मकान के पीछे किशोरी पर पड़ गई, इसके बाद उसे उठाकर घर ले जाया गया। चूंकि आरोपियों का परिवार दबंग है इसलिए रात में उनके डर से कोई थाने नहीं जा पाया। उधर, घटना की जानकारी पाकर घर के पुरुष वापस आए और किशोरी को लेकर सुबह बंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश की लेकिन वे दोनों क्या, उनके घर में कोई भी पुरुष नहीं मिला। किशोरी की मां की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का सोमवार को मेडिकल परीक्षण होगा। किशोरी के पिता की मृत्यु छह वर्ष पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संगीन अपराध है। है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी सोमवार भोर तक पुलिस हिरासत में होंगे।
- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed