{"_id":"3f3e5076e7a48c1b90009fd4b844d251","slug":"teenager-killed-zombies-thrown-in-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को मारकर लाश खेत में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को मारकर लाश खेत में फेंकी
कलान, शाहजहांपुर
Updated Sat, 30 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गुंदहा रोड पर शनिवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी की कनपटी पर गोली मारी गई है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या करके शव खेत में फेंका गया है। यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा भी हो सकता है। यह भी माना जा रहा है कि कहीं बाहर से लाकर लाश यहां फेंकी गई है।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव आंधीदेई के चौकीदार महिपाल ने पुलिस को सूचना दी कि गुंदहा रोड के पास एक खेत में लड़की का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही एसओ अमर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी की दाहिनी कनपटी पर गोली मारी गई थी। गोली बायीं तरफ से निकल गई। किशोरी ने सफेद छींटदार कुर्ता और सफेद रंग की सलवार पहन रखी थी। पुलिस ने काफी देेर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास गांवों के लोग भी इकट्ठे हो गए, लेकिन कोई भी किशोरी को पहचान नहीं सका। लोगों के मुताबिक लड़की चेहरे और कपड़ों से अच्छे घर की लग रही थी।
पुलिस ने आसपास और बदायूं जिले के थानों में भी वायरलेस से किशोरी का शव मिलने की सूचना कर दी, लेकिन कहीं से ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे शिनाख्त हो पाती। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अमर सिंह के मुताबिक जांच की जा रही है कि किशोरी की हत्या घटनास्थल पर ही की गई या फिर उसकी कहीं और हत्या करके शव यहां लाकर फेंका गया है। किशोरी आसपास के क्षेत्र की नहीं है। घटना सुबह उजाला निकलने से पहले की है। रात में शव पड़ा होता तो उसे जंगली जानवार खा जाते।
विज्ञापन
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
किशोरी के साथ रेप तो नहीं हुआ है, इस सवाल का जवाब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगा। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। हालांकि पुलिस के शक के दायरे में यह बिंदु भी है कि कहीं रेप के बाद तो हत्या नहीं की गई है।