फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teen girls committed adultery

किशोरी से दो युवकों ने किया दुराचार

Mon, 14 Aug 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
शौच के लिए खेत पर जा रही एक किशोरी को दो युवकों ने खेत में खींच कर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रविवार शाम शौच करने खेत पर गई थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन खेत में खींच कर ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों नेलड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी डरी सहमी लड़की जब बदहवास हालत में घर पहुंची तो उसने माता-पिता को सारी घटना बतायी। इसके बाद परिजन किशोरी को थाने लेकर गए और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोमवार सुबह तेजराम और प्रवेश के खिलाफ धारा 376डी और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। एसओ राजकुमार तिवारी का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed