फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tanker and nine killed in collision of pickup

टैंकर और पिकअप की भिड़ंत में नौै की मौत

Wed, 21 Oct 2015 11:46 PM IST
रोजा/ शाहजहांपुर।
रोजा/ शाहजहांपुर। Updated Wed, 21 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tanker and nine killed in collision of pickup
नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम जमुका स्थित रिलायंस पावर ग्रिड के सामने टैंकर और पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई और दो बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में पिकअप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक और दो ने बरेली ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे सीतापुर की तरफ से सवारी भरकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी का अचानक सामने आई ठेली से बचने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और वह शाहजहांपुर शहर की तरफ से आ रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर से भिड़ गई। मृतकों की पहचान रोजा की मठिया कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय रामभरोसे पुत्र छेदालाल, फरीदपुर (बरेली) क्षेत्र के लाइनपार खल्लापुर रोड निवासी 40 वर्षीय नरेश गुप्ता पुत्र बादशाह, मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुर निवासी 65 वर्षीय शब्बन और उनके भतीजे 30 वर्षीय सद्दाम पुत्र राशिद के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, दो मृतकों की जेब में मिले कागजों से उनके शाहबाद (हरदोई) क्षेत्र के गांव अल्हापुर निवासी बाबूराम के पुत्र कामेश पाल और रमेश पाल होने का अनुमान लगाया गया है। जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाले मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, वह धारीदार लाल रंग की शर्ट पहने था। बरेली ले जाते वक्त घायल शिवाकांत और मृतक रामभरोस के भाई राजाराम सैनी ने दम तोड़ा। शिवाकांत का भी नाम उसकी जेब में मिले कागज से मालूम हुआ, पता लगाने की अभी पुलिस कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंचे रिलायंस पॉवर ग्रिड के कर्मचारियों ने रोजा पुलिस की मदद से सभी घायलों को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शामिल सीतापुर पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा सत्यपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर थाना बीसलपुर (पीलीभीत) को बरेली के गंगाचरण अस्पताल भेजा गया है, जबकि दूसरे मैगलगंज निवासी सुधाकर उर्फ अंकित को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed