{"_id":"bb117e82803a6e7816a730f39e9b04fd","slug":"tanker-accident-with-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर चालक ने दो बार मारी बस में टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर चालक ने दो बार मारी बस में टक्कर
पुवायां।
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर डिपो की एक बस मंगलवार शाम खीरी के गौरीफंटा से मथुरा जा रही थी। खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव गंगसरा के पास नशे में धुत एक टैंकर चालक ने ओवरटेक करते समय बस में साइड मार दी, जिससे बस पलटते-पलटते बच गई। शोर शराबा होने पर चालक टैंकर भगा लाया और भैंसी नदी के पास टैंकर रोककर बस के आगे निकलने पर फिर से पीछे से टक्कर मार दी।
बस की तमाम सवारियों और चालक ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद बस के यात्री चालक को पकड़कर थाने लाए और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शराबी चालक को हवालात में डाल दिया है।