फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Taliban shameful abuse of women

महिलाओं से तालिबानी दुर्व्यवहार शर्मनाक

Fri, 22 May 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 22 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Taliban shameful abuse of women
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि हरेवा में तालिबानी तरीके से महिलाओं को दंडित किया जाना बेहद शर्मनाक घटना है। उन्होंने हरेवा कांड के लिए पुलिस की ढिलाई को जिम्मेदार मानते हुए कहा सपा सरकार के राज में गुंडागर्दी बढ़ना आम बात है और यह घटना भी बढ़ते गुंडाराज का प्रमाण है।
विज्ञापन

पुनिया बृहस्पतिवार को हरेवा से लौटकर जिला मुख्यालय पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने हरेवा की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि वहां लड़की भगाने की घटना को भी वह जघन्य अपराध मानते हैं और दोषी युवक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इसकी प्रतिक्रिया के तौर पर बदले की भावना के तहत दलित महिलाओं से तालिबानी सुलूक किया जाना बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लड़की भगाने के मामले में कश्यप समाज की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। सुबह महिलाओं की बेइज्जती होने के बाद शाम को पुलिस मौके पर पहुंची। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गांवों में आपसी सद्भाव अधिक होने के बावजूद हरेवा में समाज को शर्मिंदा करने वाली घटना हुई। घटना के बाद एएसपी देहात का निगेटिव रोल भी सामने आया। चूंकि, पीड़ितों ने राजीनामा के लिए धमकाए जाने की शिकायत की है। इसलिए प्रशासन के अधिकारियों विशेषकर एसपी को गांव में पुलिस चौकी कायम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष के अनुसार एसपी ने बताया कि हरेवा में पुलिस चौकी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके बावजूद जब तक चौकी कायम नहीं हो जाती, वहां पुलिस फोर्स के साथ महिला पुलिस तैनात रखने के निर्देश दिए क्योंकि घटना की आरोपियों में महिलाएं भी शामिल रही हैं। पुनिया ने बताया कि आयोग एएसपी देहात पर कार्रवाई के लिए सरकार से संस्तुति करेगा।
इससे पहले, राज्य महिला आयोग और राज्य अनुसूचित जाति जनजाति के उपाध्यक्ष द्वारा हरेवा के घटनाक्रम में प्रशासन और पुलिस को क्लीन चिट दिए जाने का उल्लेख करने पर पुनिया ने कहा कि सरकार के दबाव में यदि कोई दोषियों का बचाव करेगा तो यह बहुत गलत बात है और आयोग इसे भी अपनी जांच में शामिल करेगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर गुंडाराज को दहेज की तरह साथ लेकर आती है। इसी वजह से सपा सरकार में गुंडों को कानून का भय नहीं रह जाता।


विधायक नीरज का व्यवहार भी बताया बेहद खेदजनक
आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनिया ने बताया कि हरेवा में पीड़ितों से बात करने पर पता चला कि क्षेत्र के बसपा विधायक नीरज मौर्य ने आरोपियों के साथ पीड़ितों के घर जाकर उन्हें धमकाया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के साथ विधायक के रवैये को बेहद खेदजनक और निंदाजनक बताते हुए कहा कि बसपा खुद को दलितों का बड़ा खैरख्वाह बताती है, लेकिन विधायक मौर्य ने ऐसा करके बसपा की असलियत उजागर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed