फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspected marriages die in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में आग से झुलसी विवाहिता की मौत

Sun, 11 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता आग से झुलस गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। ससुराल वाले व मृतका के चाचा का कहना है कि उसने खुद आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बनासदेवी में ब्याही 22 वर्षीय सविता पत्नी प्रमोद कुमार शनिवार रात संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुर देवेंद्रपाल ने बताया कि सविता कहीं दूसरी जगह शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके घर वालों ने उनके बेटे से शादी कर दी। उसे वह उसके मायके महुराइन से एक दिन पहले ही विदा कराकर लाए थे। उसने अपने मायके वालों से कहा भी था कि उसकी विदा मत करो, नहीं तो वह जान दे दी। ससुर ने बताया कि रात में अचानक उसने आग लगा ली। वहीं मृतका के चाचा नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी भतीजी जिद्दी स्वभाव की थी और उसने खुद आग लगाकर जान दे दी। सविता के पिता राकेश की मौत हो चुकी है, मां मुन्नी देवी और उसने पालन-पोषण किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सविता की शादी 28 अप्रैल  को प्रमोद से हुई थी। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद हो गया था, उसी में आग लगा ली। फिलहाल इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed