फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suger mill

बजाज चीनी मिल सुरक्षाकर्मियों ने भाइयों

Mon, 05 Jan 2015 11:56 PM IST
मकसूदापुर, शाहजहांपुर
मकसूदापुर, शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
suger mill
मकसूदापुर की बजाज चीनी मिल में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों ने मामूली विवाद में सगे भाइयों को पीटकर मरणासन्न कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने मिल के केन यार्ड में धावा बोलकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दौड़ा लिया। हंगामे के चलते मिल लगभग दो घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी लखविंदर सिंह और उसका भाई राजू सिंह एक ट्रांसपोर्टर के ट्रैक्टर पर चालक हैं। वे कनपारा सेंटर से मिल में गन्ना लाने का काम करते हैं। सोमवार को लखविंदर का मिल के एक सिक्योरिटी गार्ड से ट्रैक्टर आगे बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। गार्ड ने अपने कई साथियों के अलावा परिवार के लोगों को फोन कर बुला लिया। सभी ने लखविंदर और राजू सिंह को डनलप वाले गेट के पास घेर लिया और लाठी-डंडाें से पीटना शुरू कर दिया। लोगों के बचाने पर भी गार्ड शांत नहीं हुए और दोनों भाइयों के बेहोश होने पर लहूलुहान हालत में छोड़कर मिल के अंदर चले गए।
विज्ञापन

दोनों भाइयों की हालत देखकर गन्ना लेकर आए किसान आक्रोशित हो उठे और मिल के केन यार्ड में घुस पड़े। भारी संख्या में किसानों को उग्र देख मिल अधिकारी और गार्ड मौके से भाग निकले। किसानों ने पेराई कार्य ठप करा दिया। सूचना पाकर बंडा से एसओ रजी अहमद मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत किया। इसके बाद सिक्योरिटी हेड केएम तिवारी, जीएम केन हेमंत नायक मौके पर पहुंचे और गार्डों के कार्य को निदंनीय बताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए और पेराई कार्य शुरू हो सका। एसओ रजी अहमद ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्डों का कार्य निंदनीय है। उन्हें सुरक्षा के लिए रखा गया है, मारपीट के लिए नहीं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- केएम तिवारी, सिक्योरिटी हेड बजाज चीनी मिल मकसूदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed