फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students from Garhmukteshwar get rid of the clutches of miscreants

गढ़मुक्तेश्वर से अगवा छात्र बदमाशों के चंगुल से छूट खुटार पहुंचा

Sat, 24 Jun 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
मारुति वैन सवार तीन बदमाशों ने कोचिंग जा रहे छात्र का गढ़ मुक्तेश्वर से अपहरण कर लिया। बरेली के फरीदपुर में छात्र बदमाश के सिर में गाड़ी का व्हील पाना मारकर भाग निकला और रोडवेज की बस से खुटार पहुंचा। पुलिस ने छात्र को रिश्तेदारों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला जवाहर मंडी में रहने वाले गल्ला व्यापारी मनोज कुमार का पुत्र यथार्थ अग्रवाल (15) कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार को दिन में 11 बजे वह गढ़मुक्तेश्वर में ही रिफ्यूजीकल कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था तभी पीछे से एक मारुति वैन से सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जबरिया वैन में डाल कर चल दिए। यथार्थ को बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ भी सुंझा दिया। जिससे वह बेहोशी की हालत में हो गया इसके साथ ही बदमाशों ने यथार्थ के चेहरे पर कालिख पोत दी। बताया जाता है कि इस बीच बदमाशों ने मनोज कुमार को फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी तो परिवार में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

यथार्थ ने बताया कि फरीदपुर के पास शाम लगभग छह बजे उसे होश आया तो दो बदमाश लघुशंका करने गए हुए थे। वैन में एक ही बदमाश था। उसने गाड़ी में पड़े व्हील पाना को उठाकर गाड़ी में सवार बदमाश के सिर पर मार दिया और वैन से भाग निकला। यथार्थ को भागते देख बदमाशों ने उसका पीछा किया लेकिन बदमाश यथार्थ को पकड़ते इससे पहले ही गोला डिपो की बस आ गई और यथार्थ बस में बैठ लिया। इस पर बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यथार्थ ने बस में सवार यात्री के मोबाइल से परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। यथार्थ के परिवार के लोगों ने खुटार में अपनी रिश्तेदार नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी गुप्ता के पति लक्ष्मण गुप्ता को जानकारी दी। लक्ष्मण गुप्ता की सूचना पर एसओ इंद्रकुमार ने खुटार में बंडा मार्ग पर बस की घेराबंदी कर यथार्थ को बरामद कर लिया।
यथार्थ के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और चेयरमैन पति के सुपुर्द कर दिया। यथार्थ के परिवार के लोग भी उसे लेने के लिए गढ़ मुक्तेश्वर से खुटार के लिए रवाना हो चुके हैं।

00
वैन में एक लड़की भी थी
खुटार। यथार्थ के अनुसार वैन में आठ दस वर्ष की एक लड़की भी थी। उस लड़की को भी कहीं से अपहरण करके लाया गया था। फरीदपुर में लड़की को दो लोग ले गए है। यथार्थ ने बताया कि उसे दिल्ली ले जाया जाना था, लेकिन रास्ते में फोन से बदमाशों को रूट चेंज कर लखनऊ की ओर जाने को कहा गया। इसके बाद बदमाश बरेली की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed