फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students at Collectorate Warden sacked left

छात्राओं को कलक्ट्रेट में छोड़ गई बर्खास्त वार्डन

Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students at Collectorate Warden sacked left
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिर्जापुर से विभिन्न आरोपों में जिस वार्डन की संविदा समाप्त की जा चुकी है वह बृहस्पतिवार को आठ-दस छात्राओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गई। यहां बच्चों से नारेबाजी कराकर वह अपना पक्ष डीएम के समक्ष रखना चाहती थीं। जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो बर्खास्त वार्डन बच्चों को छोड़कर वहां से खिसक ली।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने जानना चाहा कि जब वार्डन आकांक्षा गुप्ता की संविदा ही समाप्त हो चुकी है तो उसके साथ बच्चे कहां से आ गए और अभिभावकों को इन बच्चों के जिला मुख्यालय आने की जानकारी है भी कि नहीं। बता दें कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों और स्टाफ की आवासीय व्यवस्था होती है, फिर बच्चे स्कूल से बाहर इतनी दूर कैसे आ गए। बर्खास्त वार्डन की ओर से डीएम को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें उसने स्वयं को निर्दोष बताते हुए डीएम से स्वयं जांच कराकर न्याय की गुहार की है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए राकेश कुमार का कहना है कि वह लखनऊ में हैं, उन्हें सूचना मिली थी। वह शुक्रवार को संबंधित स्कूल जाकर अभिभावकों से बात करेंगे और यदि अभिभावकों ने जबरदस्ती बच्चों को मुख्यालय भेजा है तो उन बच्चों को स्कूल से पृथक करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। यह घोर अनुशासनहीनता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed