{"_id":"006063eeccfcd2e8aac0eed6db125b22","slug":"struck-girlfriend-husband-manoj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के पति ने मारा मनोज को ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के पति ने मारा मनोज को
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई में रहने वाले मोबाइल विक्रेता मनोज साहू की हत्या के मामले में पुलिस तफ्तीश में पता चला है कि उसकी हत्या प्रेमिका के पति ने की है। प्रेमिका के पति ने मनोज को फोन करके बुलवाया था। मनोज की प्रेमिका और उसका पति अपने घर से फरार है। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।
सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि मोबाइल विक्रेता मनोज साहू बीते सोमवार की रात प्रेमिका का फोन आने पर अपने दोस्त रचित के साथ उससे मिलने गया था। रास्ते में प्रेमिका के पति ने अपने एक साथी के साथ उसे घेर लिया और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। मौका देखकर रचित ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। दूसरे दिन पुलिस ने रचित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, जिसमें कोमल नाम की लड़की का नाम सामने आया था।
पुलिस तफ्तीश में पता चला है कि कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली मनोज की प्रेमिका शादीशुदा है और उसकी हत्या प्रेमिका के पति ने ही की है। मनोज को उसकी प्रेमिका ने पति के धमकाने पर उसे मिलने के लिए बुलाया था। घटना को अंजाम देने के बाद उसकी प्रेमिका घर पर ताला डालकर अपने पति के साथ फरार हो गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई। पुलिस टीमें उनकी तलाश में गैरजनपदों में भी दबिश दे रही है।