{"_id":"26a69c40ad7956448e50e0d13e63c02f","slug":"street-plays-malnutrition-took-the-campaign-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटकों से कुपोषण के खिलाफ छेड़ी मुहिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नुक्कड़ नाटकों से कुपोषण के खिलाफ छेड़ी मुहिम
शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत कुपोषण मिटाने को डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट संवर्धन की कार्य योजना को अमली जामा पहनाते हुए युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त प्रयास से रविवार को विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सांस्कृतिक दल के कलाकारों के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कराया।
सांस्कृतिक दल के कलाकारों की टोली को अकर्रा रसूलपुर से जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश् चंद्र परगाईं और नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार संजीव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में सांस्कृतिक टोली के कलाकारों की अलग-अलग टीमों ने विकास खंड ददरौल, भावलखेड़ा, जलालाबाद और खुटार ब्लॉक के हथौड़ा, बल्लिया, जमुका, कैमहरिया, छापाबोझी आदि गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें के माध्यम से पोषण का महत्व बताया।
कलाकारों ने ‘बचपन बचाना है तो कुपोषण दूर भगाना है’ थीम पर आधारित नाटक और लोकगीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी परगाईं ने कहा कि आज के बच्चे कल केनागरिक हैं। इसलिए सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण के लिए हमें बचपन को बीमारियों से दूर रखना होगा। नेहरू युवा केंद्र के संजीव मिश्रा ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों से बच्चों और किशोरियों को पोषाहार नियमित रूप उपलब्ध कराने के साथ उन्हें संतुलित आहार की अहमियत बताने का आग्रह किया। कार्यक्रम में लज्जा राम, कदीर अहमद, आशुतोष शुक्ला आदि ने विचार रखे। व्यवस्था में कृष्णा कुमारी, गरिमा यादव, ऊषा देवी, प्रेमलता, सोनम देवी, सदावती आदि का सहयोग रहा।