फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stone pelted on police, four injured

पुलिस पर पथराव, चौकी इंचार्ज समेत चार लोग घायल

Fri, 09 Mar 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 09 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Stone pelted on police, four injured
थाना सदर बाजार क्षेत्र में शहबाजनगर रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास शुक्रवार सुबह अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करने के साथ ही पथराव कर दिया। सदर कोतवाली से पहुंची पुलिस फोर्स ने मौके से पिता-पुत्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस हमले में कैंट चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिस कर्मी चुटहिल हो गए। चौकी इंचार्ज की निजी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में चौकी इंचार्ज की ओर से महिला सहित पांच हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बालाजी मंदिर के पास खाली पड़े प्लाट पर शुक्रवार सुबह कौशल सिंह निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी पड़ोसी फौजी धर्मपाल ने अपना प्लाट बताते हुए निर्माण कार्य करने से रोका। इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। फौजी ने यूपी 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। जैसे ही सुबह करीब 11:45 बजे पुलिस पहुंची, तभी निर्माण कार्य करा रहे कौशल सिंह चौहान ने अपनी पत्नी राजकुमारी व बेटे गोलू और भाई संजय सिंह, मंदिर के पुजारी थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महासिर निवासी प्रेमशंकर पांडेय के साथ ईट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कौशल आदि पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह ने कैंट चौकी पुलिस को सूचना दी। कैंट चौकी प्रभारी नरेशपाल सिंह, चीता मोबाइल संख्या नौ व दस व अशफाकनगर चौक इंचार्ज राममेहर सिंह के साथ अपनी-अपनी बाइक से मौके पर पहुुंच। पुलिस को देखकर हमलावरों ने इन लोगों पर भी पथराव शुरू कर दिया। कौशल सिंह ने लोहे का चिमटा कैंट चौकी इंचार्ज के हाथ में मार दिया। जिससे उनके हाथ में चोट आयी। स्थिति काबू में नहीं होने पर सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को सूचना दी गई। कुछ ही देर में वह भी भी एसएसआई रामनरेश यादव, एसआई घनश्याम शर्मा, एसआई रोहित कुमार व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हमलावरों ने इन लोगों पर भी लाठी-डंडों व ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एसआई रोहित, सिपाही इस्माइल, बादशाह खान भी चुटहिल हो गए। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर कौशल सिंह चौहान, गोलू, संजय सिंह, प्रेमशंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पहले जमीन बेची, फिर कब्जे की कोशिश
एसएसआई रामनरेश यादव ने बताया कि बालाजी मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन को कौशल सिंह चौहान ने फौजी धर्मपाल के हाथ बेच दी थी। धर्मपाल के पिता की तबीयत खराब हो गई। वह पिता का इलाज कराने बरेली चले गए। इसी बीच कौशल ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करते हुए निर्माण शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट लगाने के विरोध पर हुआ विवाद
पुलिस पर हमला करने के आरोपी कौशल कुमार सिंह चौहान मूल रूप से बुलंदशहर के थाना पांहास क्षेत्र के गांव बनैल के रहने वाले हैं। कौशल का कहना है कि वह मंदिर में गेट लगा रहे थे। वह मंदिर सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। गेट लगाने का पड़ोसी धर्मपाल आदि ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी पर विवाद बढ़ गया। मारपीट में उन्हें भी चोटें आईं हैं।

मची अफरातफरी, भागकर बचाई जान
शहबाजनगर रोड पर पुलिस के ऊपर हुए पथराव के दौरान अफरातफरी मच गई। उधर से गुजरने वाले लोग सकते में आ गए और उन लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। जब हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया, तब राहत की सांस ली।


पुलिस जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी, जहां पुलिस टीम पर मंदिर के बाबा और पुजारी ने अपने साथियों साथ मिलकर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिस वालों को चोंटें भी आईं हैं। कैंट चौकी इंचार्ज की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। हमलावरों के खिलाफ कैंट चौकी इंचार्ज व फौजी धर्मपाल की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चार लोग इस मामले में पकड़े गए हैं।
डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर सदर बाजार कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed