फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Static Magistrate seizes Mobile from student

परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक के पास पकड़ा मोबाइल

Fri, 16 Feb 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Static Magistrate seizes Mobile from student
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को एक परीक्षार्थी और एक कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिला। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान श्री लटूरीलाल इंटर कॉलेज जैतीपुर केंद्र पर सचल दल ने प्रथम पाली में हाईस्कूल आर्ट के पेपर में एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन पकड़ लिया। इसी बीच उच्च प्राथमिक स्कूल रसेवन के शिक्षक, जो केंद्र पर कक्ष निरीक्षण का कार्य रहे थे, उनके पास भी मोबाइल पकड़ लिया गया। परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिलने से तत्काल डीआईओएस अशोक कुमार गुप्ता केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा में मोबाइल प्रतिबंधित है और इसे अनुचित साधन माना गया है, इसलिए दोनों के खिलाफ स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज तिलहर के हरिबाबू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके अलावा डीआईआईओएस ने लगभग एक दर्जन केंद्र व्यवस्थापकों को विभिन्न अनियमितताओं में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed