फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ssp

एसपी ने लगाई थानेदारों की फटकार

Sun, 08 Feb 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
ssp
 पुलिस लाइंस में रविवार को हुई क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उनकी लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती अपराधिक घटनाएं महकमे के लिए शर्मनाक हैं। इससे लगता है कि थानेदारों और उनकी टीम का क्षेत्र में कोई असर नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि घटनाएं नहीं रुकीं तो संबंधित थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी आरपीएस यादव ने बंडा क्षेत्र के गांव लक्ष्मण गौटिया में किशोरी की मौत के मामले में थाने की पुलिस की लापरवाही बरतने पर एसओ रजी अहमद और खुटार एसओ क्षेत्र में बैंक में हुई लूट के मामले में जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में देरी से रिपोर्ट दर्ज करने पर एसओ उदयवीर सिंह यादव की फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि जो भी घटनाएं हुई है उनका शीघ्र खुलासा हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी थानेदार थाने के सिपाहियों पर नियत्रंण रखे। शाम छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक चलने वाले चेकिंग अभियान में पूरी मुश्तैदी के साथ डंटे। उन्होंने कहा कि पैडिंग पड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिबंधित पशुआें की तस्करी को रोकने के कड़े निर्देश दिए। मीटिंग एएसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण श्रीकृष्ण, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा समेत सभी सर्किल प्रभारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed