{"_id":"58daace94f1c1b442363f27c","slug":"sp-punishes-co-puva","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने सीओ पुवायां को लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने सीओ पुवायां को लगाई फटकार
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के बाद मंदबुद्धि किशोरी के गर्भवती हो जाने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने सीओ को कड़ी फटकार लगाई। एसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र के एक गांव की मंदबुद्धि किशोरी से गांव के ही तीन युवक दस माह से रेप कर रहे थे। दो महीना पहले लड़की के पेट में दर्द हुआ तो घरवाले उसे पुवायां में डॉक्टर के पास लाए। जांच के बाद डॉक्टर ने लड़की को गर्भवती बताया, तब उसके साथ दुराचार का मामला खुला। लड़की ने गांव के ही तीन युवकों के नाम बताए। इसके बाद पिता ने 22 जनवरी को गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोर्ट में लड़की के बयान भी हो चुके हैं। मामले की विवेचना पुवायां के सीओ अरुण कुमार कर रहे हैं।
पीड़िता का पिता मंगलवार को शाहजहांपुर जाकर एसपी से मिला और सीओ पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, रिपोर्ट दर्ज होने के दो माह बाद भी आरोपी साठगांठ के चलते नहीं पकड़े जा सके हैं। इस पर एसपी ने सीओ से मामले की जानकारी ली और कड़ी फटकार लगाते हुए आरोपियों को जल्द जेल भेजने के निर्देश दिए। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को भी आरेापियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
किशोरी के बच्चे को लेकर परेशान हैं घरवाले
पुवायां। गैंगरेप की शिकार लड़की नौ माह की गर्भवती है। प्रसव का समय नजदीक आने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। पिता का कहना है कि एक तरफ पुत्री के प्रसव की चिंता और दूसरी ओर आरोपियों की धमकी से घरवाले भयभीत हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के दो माह बाद भी आरोपियों का न पकड़ा जाना पुलिस औैर आरोपियों के बीच साठगांठ को उजागर करता है। पीड़िता के पिता ने बताया कि अब उसे एसपी से न्याय की आशा है।
आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इस बाबत अधिकारियों से निर्देश भी मिले हैं। पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
- अशोक पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां