{"_id":"50e9f7733f7d5e8d1ed143b0908fd635","slug":"sp-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रमण पर निकले एसपी ने चीता की क्लास ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रमण पर निकले एसपी ने चीता की क्लास ली
शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने बुधवार को चार्ज लेने के बाद देर रात शहर में भ्रमण के दौरान घंटाघर के पास शहर की सभी आठ चीता मोबाइल टीमों को बुलाकर उनकी क्लास ली।
एसपी यादव रात करीब साढ़े दस बजे शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने शहर की सभी चीता मोबाइल की लोकेशन ली। इसके बाद उन्होंने शहर की सभी आठ चीता मोबाइल टीमों को घंटाघर के पास बुलाकर उनके रूटों की जानकारी ली। उन्होंने चीता मोबाइल के जवानों को गश्त करने के बेहतर तरीकों के बारे में टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चीता मोबाइल पर तैनात दोनों जवानों के पास रायफल होने की वजह से उन्हें बाइक चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यादव ने कहा कि वह अपने स्तर से कोशिश करेंगे कि बाइक चलाने वाले जवान को छोटा असलहा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कोहरे के दौरान चीता मोबाइल टीमों को सजग रहने की हिदायत दी। इसके बाद यादव हरदोई चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने आरसी मिशन और रोजा थाने की चीता मोबाइल की लोकेशन लेने बाद उन्हें अपने पास बुलाकर टिप्स दिए। एसपी के रात निकलने की खबर सुनकर शहर के सभी थानेदार, दरोगा और पुलिस के जवान मुस्तैद हो गए।