फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sold as buyers of Congress plot

खरीदार बनकर बेच दिया कांग्रेस नेता का प्लाट

Mon, 04 May 2015 12:13 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 04 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
लोधीपुर के कांग्रेस नेता का करीब एक दशक पुराना प्लाट वहीं के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से दूसरे को बेच दिया। सब रजिस्ट्रार ऑफिस में अभिलेखों का मुआयना कराने पर यह मामला खुला। कांग्रेस नेता ने एसपी आरपीएस यादव से शिकायत की। एसपी ने इस मामले में सदर इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से कांग्रेस और कई व्यापार संगठनों से जुड़े लोधीपुर निवासी अनीस खां के मुताबिक मोहल्ले में उनके घर के नजदीक 124.78 वर्ग मीटर के दो प्लाट खाली पड़े हैं जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 250 वर्ग मीटर है। यह दोनों प्लाट उन्होंने सात मई 2002 को शहर के मोहल्ला हयातपुरा निवासी असलम खां से खरीदे थे। दोनों प्लाटों का बैनामा शहर के उप निबंधक कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया था। अनीस ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इन्हीं प्लाटों की 101 वर्ग मीटर जमीन मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने लोधीपुर में रह रहे नसीर खां को बेच दी। विक्रेता ने फर्जी अभिलेखों से खुद को प्लाट मालिक बताकर उनके साथ धोखाधड़ी की। सब रजिस्ट्रार ऑफिस स्टाफ को भी गुमराह किया। चूंकि, फर्जी तरीके से बेचे गए प्लाट की रजिस्ट्री शहर के सब रजिस्ट्री ऑफिस में की गई है, इसलिए एसपी ने सदर इंस्पेक्टर को सारे मामले की तहकीकात के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed