फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SOCIDE

अमरूद के पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव

Sun, 08 Mar 2015 11:38 PM IST
खुटार, शाहजहांपुर
खुटार, शाहजहांपुर Updated Sun, 08 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
SOCIDE
क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी का शव रविवार सुबह घर में अमरूद के पेड़ से लटका मिला। किशोरी के पैर घुटनों तक जमीन पर टिके हुए थे। उसके मुंह पर कपड़ा भी बंधा हुआ था। ये बातें हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हो सकी। मौत का कारण हैंगिंग ही बताया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह पिता की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जब उनके घर पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की का शव अमरूद के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ था। किशोरी क्षेत्र के गांव के स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिता ने बताया कि उनकी पत्नी, पुत्र के साथ रिश्तेदारी में गई थी। शनिवार को वह और छोटी बिटिया ही घर पर थे। रात लगभग आठ बजे लड़की घर से गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रात दस बजे लड़की घर लौटी। बकौल पिता, उसने लड़की से गायब रहने के बाबत पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। वह चुपचाप अपने बिस्तर पर जाकर लेट गई। सुबह पिता उठे तो पुत्री का शव पेड़ पर लटक रहा था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। इस बीच मृतका की मां और अन्य रिश्तेदार भी घर आ गए। पुलिस के कहने पर महिलाओं ने लड़की के शरीर का मुआयना किया तो चोटों के कोई निशान नहीं मिले। हालांकि मृतका के पिता ने पुत्री की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed