{"_id":"c29d4c172c40be9aed88a7c505d7c121","slug":"socide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला, किशोरी ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला, किशोरी ने लगाई फांसी
शाहजहांपुर
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के फैक्ट्री स्टेट इलाके में शुक्रवार की सुबह ओसीएफ कर्मचारी अरुण कुमार की 26 वर्षीय पत्नी जयदेवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने अरुण कुमार को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव चौरा खुर्द में रहने वाले संतरात की 15 वर्षीय बेटी ने बृहस्पतिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना रोजा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में रहने वाले सीताराम ने बेटी जयदेवी की शादी तीन साल पहले अरुण से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अरुण दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। सुबह अरुण ने अपने ससुराल में फोन करके सूचना दी कि जयदेवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वाले यहां पहुंचे तो उन्हें जयदेवी का शव ओसीएफ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा मिला। उधर, पुलिस हिरासत में अरुण ने बताया कि शुक्रवार को उसका जयदेवी से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। वह बगैर खाना खाए ड्यूटी चला गया था। सुबह ड्यूटी से सीधे वह अपने पैतृक मकान मोहल्ला जलालनगर में चला गया। करीब आठ बजे वह अपने क्वॉर्टर में वापस आया। उसने जयदेवी से पूछा कि खाना नहीं बनाया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। जयदेवी अंदर कमरे में चली गईं। जब काफी देर तक वह कमरे के बाहर नहीं आईं तो उसने कमरे की खिड़की से देखा तो जयदेवी पंखे से लटकी हुई थी। उसने दरवाजा तोड़कर जयदेवी को उतारा और पड़ोसी की कार से ओसीएफ अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव चौरा खुर्द में रहने वाले संतरात की 15 वर्षीय बेटी ने बृहस्पतिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका के पिता संतराम ने बताया, बृहस्पतिवार को रोली कंडा पाथने के बाद कमरे में जाकर लेट गई। कमरा उसने अंदर से बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिवार वालों ने खड़की से झांका तो देखा की रोली अपने दुपट्टे से छत में लगे कुंडे से लटक रही थी। परिवार वालाें ने दरवाजा तोड़कर रोली को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। संतराम के मुताबिक घर में कोई ऐसी बात भी नहीं हुई, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
जहर देकर मारने का आरोप
शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव गुलड़िया में रहने वाले प्रेमकुमार की 25 वर्षीय पत्नी रामधनी की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव अतिभरा में रहने वाले नौरंगलाल ने पांच साल पहले बेटी रामधनी की शादी गुलड़िया निवासी प्रेमकुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। लड़की के भाई रामाधार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रेम कुमार ने फोन से सूचना दी कि रामधनी की तबीयत खराब हो गई है। परिवार वाले जब रामधनी की ससुराल पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी हुई थी। प्रेमकुमार ने बताया कि रामधनी के मुंह में छाले निकल आए थे। दवाई खिलाने के बाद रामधनी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। हालत खराब होने पर वह उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रामधनी को मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दे दी है।