फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   six person killed in train actident

कहीं लावारिस नहीं रह जाएं सभी शव

Sat, 24 Jan 2015 12:55 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खन्नौत नदी के पुल पर हुए हादसे के तीसरे दिन भी शुक्रवार को शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि अब अंतिम संस्कार से पहले मृतकों की शिनाख्त होना मुश्किल है, फिर भी अपना प्रयास जारी रखते हुए पुलिस ने बसों और ट्रेनों में पंफलेट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इतने बड़े हादसे की खबर पूरे देश में प्रसारित हुई, बावजूद इसके कहीं से कोई शिनाख्त के लिए नहीं आया। इसके साथ ही छह लोगों की गुमशुदगी भी प्रदेश के किसी थाने में दर्ज होने की बात अब तक पता नहीं चली है। इससे पुलिस अनुमान लगा रही कि मृतक किसी दूसरे प्रदेश के आदिवासी इलाके के हैं और उनके परिवार के पुरुष इन महिलाओं और बच्चों को मजदूरी के लिए छोड़ने के बाद अपने पैतृक घर लौट गए होंगे या वे भी कहीं और काम धंधा कर रहे होंगे। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे तक शवों को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बसों और ट्रेनों में लगेंगे पंफलेट
मृतकों की शिनाख्त के लिए थाना सदर बाजार पुलिस ने पंफलेट तैयार करवा लिए हैं, जिन्हें रोडवेज की बसों और लंबी दूरी की ट्रेनों में लगाया जाएगा। यह काम शुक्रवार रात से शुरू करने की कोशिशें चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन भी भट्ठों पर किया तलाश
थाना सदर बाजार पुलिस ने तीसरे दिन भी निगोही रोड, पुवायां रोड, कांट रोड, हरदोई रोड, सीतापुर रोड पर कई भट्ठों पर जाकर वहां काम करने वाले मजदूरों को मृतकों के फोटो दिखाए, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। साथ ही रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फोटो दिखाए गए, लेकिन मृतकों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।


सामान में मिला हिसाब-किताब का पर्चा
थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर ने बताया कि 45 वर्षीय महिला जिसके हाथ में निर्मल और विनोद लिखा हुआ था। उसके सामान से एक पर्चा मिला है, जिमसें निर्मल और विनोद के  नाम से दोनों की अलग-अलग मजदूरी का हिसाब लिखा है। हिसाब सादे पर्चे पर पेन से लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed