फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six months after the beginning of the abducted student leads

छह माह बाद भी लगा अपहृत छात्र का सुराग

Wed, 20 Jan 2016 08:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 20 Jan 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन

 जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान से छह माह पहले अपहृत हुए छात्र राहुल का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। छात्र के पिता किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं, जबकि अपहरण के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

मोहल्ला कानून गोयान में रहने वाले मनोज मिश्रा का 22 वर्षीय बेटा राहुल मिश्रा बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह 28 जुलाई 2015 को मां ममता देवी से याकूबपुर चौराहा स्थित बालाजी के मंदिर जाने के लिए घर से कहकर निकाला था। मामले में दो अगस्त 2015 को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में राहुल का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। 31 अगस्त को 2015 को मनोज मिश्रा की तहरीर पर मोहल्ला ब्रहम्मनान खेड़ा रवि पांडेय, सीपू पांडेय, मढ़ीनाथ, अभिषेक, ड्राइवर मोने के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि राहुल के गायब होने से चार महीना पहले मढ़ीनाथ की साजिश पर मोहल्ले के रवि पांडेय और सीपू पांडेय ने राहुल की पिटाई कर दी थी। जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन आरोपी रंजिश मानने लगे थे। राहुल के अपहरण में आरोप लगाया गया था कि घटना के दिन अभिषेक की कार में रवि, सीपू, मढ़ीनाथ और ड्राइवर मोने ने राहुल का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को पांचों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन पुलिस ने किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। राहुल के पिता मनोज उसकी बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर जलालाबाद यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि नामजद किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ की गई थी। इसमें राहुल के अपहरण की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई थी, इसलिए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed