फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six hundred liters of raw wine recovered, five arrested

छह सौ लीटर कच्ची शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 26 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six hundred liters of raw wine recovered, five arrested
एसपी के आदेश पर रविवार को सिटी सर्किल में कच्ची शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में छह सौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। अभियान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से छह बजे की बीच चले अभियान में दो सीओ, छह थाना प्रभारी, दस एसआई, 54 सिपाही, महिला थाना प्रभारी, एक महिला एसआई, 16 महिला पुलिस कर्मी, एक कपंनी पीएसी, जिला आबकारी अधिकारी के साथ आबकारी पुलिस के साथ मिलकर थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ वासक, मऊ कैंट, चिनौर, मोहल्ला ककरा कलां में चार व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। उनके पास दो सौ लीटर शराब और तीन सौ किलोग्राम लहन बरामद हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज, गांव मौजमपुर और अब्दुल्लागंज में छापा मारकर 250 लीटर शराब की गई, 12 भट्ठियां और पांच हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इसके साथ थाना आरसी मिशन क्षेत्र में मोहल्ला सरायकाइयां और गांव ग्वारी में दबिशें दी गई, जिसमें एक व्यक्ति के पास से दो लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और चार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इस मामले में एसपी आरपीएस यादन ने कहा है कि कच्ची शराब बनाने के वालों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। कच्ची शराब बनाने में संरक्षण देने वाले सफेदपोश लोगों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कच्ची शराब समेत एक बंदी
खुदागंज। पुलिस ने क्षेत्र के गांव नौगवां लतीफपुर निवासी अनंगपाल सिंह 50 लीटर कच्ची शराब बेचते हुए बंदी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed