{"_id":"ba70b37207f280bcf6910143e849c9dd","slug":"sister-spat-on-the-teenager-ate-poison-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहन से कहासुनी पर किशोरी ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से कहासुनी पर किशोरी ने खाया जहर, मौत
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बड़ी बहन से मामूली कहासुनी होने पर एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गांव सिंहापुर पनई निवासी ईश्वरदयाल की 11 वर्षीय पुत्री सपना की बृहस्पतिवार शाम अपनी बड़ी बहन मोना से कहासुनी हो गई थी। बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध सपना ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो सपना को बंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मां का निधन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन