{"_id":"94ba33b15e34768b2080a90de0994e3b","slug":"she-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की संदिग्ध हालात में मौत
पुवायां।
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उमरिया निवासी पंकज मिश्रा की पत्नी आरती की मंगलवार शाम संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
मंगलवार शाम पंकज मिश्रा के घर से उनकी पत्नी 25 वर्षीय आरती की चीखों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरती को गंभीर रूप से जली हालत में पाया। आरती के परिवार के लोगों ने उसके जल जाने के कारणों के बारे में कोई बात नहीं की। कुछ ही देर में आरती ने दम तोड़ दिया। जानकारी पाकर युवती के मायके बंडा के गांव धर्मापुर से तमाम लोग गांव उमरिया जा पहुंचे। आरती के परिवार वालों का आरोप है कि धर्मापुर के लोगों ने घर में तोडफ़ोड़ कर दी और पथराव आदि भी किया, जिससे परिवार के लोगों के घर से भागना पड़ा।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायके के लोगों ने पंकज के घर में तोडफ़ोड़ की है। आरती के पिता आदि ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है, यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को बुधवार को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। उधर मृतका के पिता अवधेश मिश्रा ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।